नमस्ते दोस्तों! अगर आप घर बैठे अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं और एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है।
पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर ने शैक्षणिक सत्र जनवरी-दिसंबर 2026 के लिए प्रवेश अधिसूचना जारी कर दी है । इस यूनिवर्सिटी को नैक (NAAC) द्वारा A+ ग्रेड मिला हुआ है, जो इसकी शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाता है

exam का नाम – PSSOU Bilaspur Admission 2026
प्रारंभिक तिथि – 01 जनवरी 2026 (सुबह 10 बजे)
अंतिम तिथि – 27 फरवरी 2026 (रात 12 बजे तक)

ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि
नए साल की शुरुआत के साथ ही आप अपना भविष्य संवारने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 01 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाएंगे ।
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
आवेदन करने के लिए आपको पर्याप्त समय दिया गया है, लेकिन आखिरी समय की हड़बड़ी से बचने के लिए जल्दी फॉर्म भरें। आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 (रात 12:00 बजे तक) है ।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स (Documents)
फॉर्म भरने से पहले इन दस्तावेजों की स्कैन कॉपी (निर्धारित साइज में) तैयार रखें:
10वीं की मार्कशीट।
अंतिम शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट (जैसे 12वीं या स्नातक)।
पात्रता और प्रवजन (Migration) प्रमाण-पत्र।
पासपोर्ट साइज कलर फोटो (अधिकतम 50 kb)।
हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (अधिकतम 20 kb)।
बैंक चालान की कॉपी (यदि बैंक के माध्यम से भुगतान कर रहे हैं – अधिकतम 200 kb)।
फॉर्म भरने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
आवेदन करना बहुत आसान है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले www.pssou.ac.in या www.pssou.net/portal/ पर जाकर ‘Online Admission’ लिंक पर क्लिक करें।
विवरण भरें: अपना नाम, माता-पिता का नाम हिंदी में स्पष्ट रूप से भरें। इसके बाद अपना कोर्स, अध्ययन केंद्र और विषय चुनें।
दस्तावेज अपलोड करें: अपनी फोटो, साइन और जरूरी मार्कशीट्स अपलोड करें।
शुल्क भुगतान (दो तरीके):
ऑनलाइन: क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से तुरंत भुगतान करें।
चालान: पहले बैंक (ग्रामीण बैंक या बैंक ऑफ बड़ौदा) में पैसे जमा करें, फिर चालान का विवरण फॉर्म में भरें।
फॉर्म जमा करें: फॉर्म पूरा भरने के बाद इसका प्रिंट निकाल लें।
अध्ययन केंद्र में जमा करें: यदि आपने चालान से भुगतान किया है, तो फॉर्म की एक प्रति बैंक चालान के साथ अपने चयनित अध्ययन केंद्र में जमा करें।
कन्फर्मेशन: फॉर्म जमा होने के 8 से 10 दिनों के भीतर आपके मोबाइल पर SMS के जरिए प्रवेश की सूचना मिल जाएगी।







