EMRS Admission 2026-27 | एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश फॉर्म शुरू

 

NOTE – बच्चों का जन्म 2013 फरवरी से 2016 मार्च के बीच में होना चाहिए तभी इसमें आप आवेदन कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Exam  का नाम          – EMRS ADMISSION 2026 

प्रारंभिक तिथि       – 08 जनवरी 2026 

अंतिम तिथि          – 07 फरवरी 2026 

योग्यता                – 6 वी 

ऑनलाइन फॉर्म शुल्क

– SC/ST   –  
– OBC     – 
– जनरल   – 

– Service charge – ₹80

(ऑनलाइन पेमेंट – नेट बैंकिंग / UPI)

Official Notification       Official Website       online apply link

यह योजना किसके तहत निकाली गई है?

यह योजना भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS), नई दिल्ली द्वारा संचालित है। छत्तीसगढ़ में इसे छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा मैनेज किया जाता है

इसमें कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं? (पात्रता)

आवेदन करने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी होनी चाहिए:

  • उम्र: छात्र की उम्र 31 मार्च 2026 तक 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (दिव्यांग बच्चों के लिए उम्र में 2 साल की छूट मिल सकती है)

  • शिक्षा: बच्चा किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी स्कूल में कक्षा 5वीं में पढ़ रहा हो या उत्तीर्ण हो चुका हो। (अगर बच्चा स्कूल नहीं गया और घर पर पढ़ाई की है, तो भी वह आवेदन कर सकता है, बस माता-पिता को एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा)

  • आरक्षण वर्ग: मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति (ST) के बच्चों के लिए सीटें हैं (80%)। इसके अलावा PVTG समुदाय, घुमंतू जनजातियाँ (DNT/NT/SNT), नक्सल प्रभावित या कोविड में अनाथ हुए बच्चे, और भूमि दान करने वाले परिवारों के बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं।

EMRS Admission 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

विवरणतिथि
🟢 ऑनलाइन आवेदन शुरू08 जनवरी 2026
🔴 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि07 फरवरी 2026
✏️ आवेदन में सुधार (Correction Window)08 से 10 फरवरी 2026
📝 प्रवेश परीक्षा (EMRSST)01 मार्च 2026

आवेदन करने का पूरा प्रोसेस क्या है?

आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से जुड़ सकते हैं:

  1. वेबसाइट: आवेदन के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल eklavya.cg.nic.in पर जाना होगा।

  2. रजिस्ट्रेशन: वेबसाइट पर जाकर अपनी बेसिक जानकारी भरें। आप चाहें तो पास के एकलव्य विद्यालय में स्थित हेल्प डेस्क की मदद भी ले सकते हैं, जो मुफ्त में फॉर्म भरने में सहायता करेंगे।

  3. दस्तावेज (Documents): फॉर्म भरते समय या चयन के बाद आपको जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पिछली कक्षा का रिपोर्ट कार्ड/टीसी की जरूरत होगी।

  4. परीक्षा केंद्र: फॉर्म भरते समय आप अपनी पसंद के 5 स्कूलों का विकल्प चुन सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

चयन पूरी तरह से मेरिट (प्रवेश परीक्षा) के आधार पर होगा।

  • परीक्षा (EMRSST): यह परीक्षा 2 घंटे की होगी और इसमें 100 अंक के 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) सवाल पूछे जाएंगे।

  • विषय: मानसिक योग्यता (50 सवाल), अंकगणित (25 सवाल) और भाषा – हिंदी/अंग्रेजी/क्षेत्रीय (25 सवाल)।

  • रिजल्ट: परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी और चुने गए बच्चों को एसएमएस या डाक के जरिए सूचित किया जाएगा।

जरूरी तारीखें

  • फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 07 फरवरी 2026

  • सुधार (Correction) की अवधि: अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो आप 08 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक सुधार कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज (Documents)

फॉर्म भरने के लिए आपको ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

  1. कक्षा 5वीं में पढ़ने या पास होने का स्व-घोषणा प्रमाण-पत्र (Annexure-1)।

  2. स्कूल के प्रधान पाठक (Headmaster) द्वारा प्रमाणित सत्यापन प्रमाण-पत्र (Annexure-2)।

  3. नियमित छात्रों के लिए ये सर्टिफिकेट्स ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड करना अनिवार्य है।

प्रवेश के लिए पात्रता (Eligibility)

SC, OBC या सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सीधे प्रवेश के कुछ विशेष नियम हैं। विद्यार्थी तभी पात्र होगा यदि उसके माता-पिता:

  • एकलव्य विद्यालय के लिए भूमि दान की हो।

  • एकलव्य विद्यालय में स्थायी स्टाफ के रूप में कार्यरत हों।

  • Centre of Excellence for Sports (CES) में कार्यरत हों।

  • जिस विकासखंड (Block) के EMRS में प्रवेश चाहिए, वहाँ के सरकारी अस्पताल में नियमित/स्थायी डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ हों।

2 thoughts on “EMRS Admission 2026-27 | एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश फॉर्म शुरू”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top