दोस्तों, नमस्ते! आज आपके लिए एक ऐसी भर्ती की जानकारी लाया हूँ, जो सच में समाज के लिए बहुत मायने रखती है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर में नई भर्ती निकली है। यहां महिलाओं को एक ही छत के नीचे मेडिकल, कानूनी, पुलिस और काउंसलिंग जैसी सारी मदद मिलती है—खासतौर पर उन महिलाओं के लिए जो किसी भी तरह की परेशानी से जूझ रही हों। अगर आप या आपके आसपास कोई महिला समाज सेवा करना चाहती है, तो यह बढ़िया मौका है।

पद का नाम – छत्तीसगढ़ सखी सेंटर महिला भर्ती 2026
पदों की संख्या – कुल पद: 04
प्रारंभिक तिथि – 4 फरवरी 2026
अंतिम तिथि –18 फरवरी 2026
योग्यता – ग्रेजुएशन, कंप्यूटर/आईटी में डिप्लोमा,
आयु सीमा -न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।अधिकतम आयु: 45वर्ष
भर्ती प्रक्रिया – offline Form
ऑनलाइन फॉर्म शुल्क
– SC/ST –
– OBC –
– जनरल –
– Service charge – ₹80
(ऑनलाइन पेमेंट – नेट बैंकिंग / UPI)
| क्रमांक | पद का नाम | कुल पद | पात्रता |
|---|---|---|---|
| 1 | पैरालीगल कार्मिक / वकील | 1 पद | केवल महिला |
| 2 | कार्यालय सहायक | 1 पद | केवल महिला |
| 3 | केस वर्कर | 1 पद | केवल महिला |
| 4 | सुरक्षा गार्ड / रात्रि गार्ड | 1 पद | केवल महिला |
आवेदन कैसे और कब करें?
ऑनलाइन फॉर्म-फॉर्म का झंझट नहीं है। सीधा ऑफलाइन फॉर्म भरना है। यानी फॉर्म निकालिए, भरिए, और पोस्ट, स्पीड पोस्ट या कूरियर से भेज दीजिए।
– आवेदन शुरू: 4 फरवरी 2026
– आखिरी तारीख: 18 फरवरी 2026 (सुबह 10 बजे से शाम 5:30 तक ऑफिस खुलेगा)
मतलब, अभी टाइम है। फॉर्म भरने में देर मत कीजिए।

उम्र सीमा क्या है?
– कम से कम उम्र – 21 साल (1 जनवरी 2026 को)
– ज्यादा से ज्यादा – 45 साल (सभी छूट जोड़कर, जैसे SC/ST/OBC/महिला को राज्य सरकार के नियम से)
उम्र का सबूत 8वीं या 10वीं की मार्कशीट से देना होगा।
योग्यता और सैलरी
सभी पदों पर एकमुश्त सैलरी मिलेगी, कोई TA/DA या पेंशन नहीं है।
– पैरालीगल कार्मिक / वकील: 18,420/- प्रति माह (लेवल-6)
योग्यता: LLB या कानूनी ट्रेनिंग, साथ में महिलाओं से जुड़े प्रोजेक्ट में कम से कम 3 साल का अनुभव या 2 साल कोर्ट प्रैक्टिस।
– कार्यालय सहायक: 18,420/- प्रति माह
योग्यता: ग्रेजुएशन, कंप्यूटर/आईटी में डिप्लोमा, और 3 साल डेटा मैनेजमेंट/वेब रिपोर्टिंग/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का अनुभव।
– केस वर्कर: 18,420/- प्रति माह
योग्यता: ग्रेजुएशन (लॉ/सोशल वर्क/सोशियोलॉजी/साइकोलॉजी में), 3 साल महिलाओं से जुड़े काम का अनुभव। लोकल उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।
– सुरक्षा गार्ड / रात्रि गार्ड: 11,360/- प्रति माह (लेवल-1)
योग्यता: कम से कम 8वीं पास, 2 साल गार्ड का अनुभव (सेवानिवृत्त सैनिक/अर्धसैनिक को प्राथमिकता)
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?
- आवेदन के साथ ये सभी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी लगानी जरूरी है:
- – जन्मतिथि का प्रमाण (8वीं/10वीं की मार्कशीट)
- – शैक्षणिक योग्यता के सारे मार्कशीट्स (10वीं के बाद की भी)
- – अनुभव प्रमाण पत्र (फुल टाइम, जिस जगह काम किया हो)
- – छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र
- – जाति प्रमाण पत्र (अगर आप SC/ST/OBC हैं)
- – पुलिस वेरिफिकेशन/चरित्र प्रमाण पत्र
- – हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट (सिलेक्शन के बाद 1 महीने में देना है)
- – शादी से जुड़ा शपथ पत्र (अगर लागू हो)
- – पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन फॉर्म पर चिपकानी है)
यहां ध्यान रहे—अनुभव सिर्फ पेड जॉब का ही गिना जाएगा, वॉलंटियरिंग का नहीं।
फॉर्म भरने का तरीका
1. सबसे पहले PDF से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें या ऑफिस से ले लें (पेज 9-10 पर मिलेगा)
2. पूरा फॉर्म साफ-साफ भरें, नाम-पता-योग्यता वगैरह
3. पासपोर्ट फोटो चिपकाएं, नीचे साइन करें
4. सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगाएं
5. लिफाफे पर साफ-साफ लिखें—पद का नाम, सखी वन स्टॉप सेंटर भर्ती, अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल
6. भेजने का पता:
जिला कार्यक्रम अधिकारी,
महिला एवं बाल विकास विभाग,
संयुक्त जिला कार्यालय भवन, दंतेवाड़ा (छ.ग.)
(सिर्फ स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक या कूरियर से भेजें)
7. ऑफिस टाइम: सुबह 10 से शाम 5:30 तक, 18 फरवरी 2026 तक






