
पद का नाम – बेमेतरा स्वामी आत्मानंद स्कूल संविदा भर्ती 2026
पदों की संख्या – कुल पद: 93
प्रारंभिक तिथि – 07 जनवरी 2026
अंतिम तिथि – 15 जनवरी 2026
योग्यता – Graduation / Post Graduation
आयु सीमा -न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।अधिकतम आयु: 40 वर्ष
ऑनलाइन फॉर्म शुल्क
– SC/ST –
– OBC –
– जनरल –
– Service charge – ₹80
(ऑनलाइन पेमेंट – नेट बैंकिंग / UPI)
ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है ।
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
आप अपना आवेदन 15 जनवरी 2026 की रात 12:00 बजे तक ही जमा कर सकते हैं । याद रहे, इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।
कितने पदों के लिए भर्ती निकली है
कुल मिलाकर 93 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें:
शिक्षकीय स्टाफ (Teaching Staff): 89 पद
गैर-शिक्षकीय स्टाफ (Non-Teaching Staff): 04 पद
इन पदों में व्याख्याता (Lecturer), शिक्षक (Teacher), सहायक शिक्षक (Assistant Teacher), ग्रंथपाल (Librarian) और प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) जैसे पद शामिल हैं
योग्यता (Qualification)
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, लेकिन कुछ सामान्य शर्तें सभी के लिए अनिवार्य हैं:
व्याख्याता (Lecturer): संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर (Post Graduation) और बी.एड. (B.Ed.) अनिवार्य है। पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होनी चाहिए ।
शिक्षक (Teacher): स्नातक (Graduation) में 45% अंक, बी.एड./डी.एड./डी.एल.एड. और पूर्व माध्यमिक स्तर का TET उत्तीर्ण होना चाहिए। शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है । (हिंदी/संस्कृत शिक्षक के लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं है )।
सहायक शिक्षक (Assistant Teacher): 12वीं में 45% अंक, डी.एड./डी.एल.एड. और प्राथमिक स्तर का TET उत्तीर्ण होना चाहिए। पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में अनिवार्य है ।
ग्रंथपाल (Librarian): द्वितीय श्रेणी में स्नातक और बी.लिब. (B.Lib.) की उपाधि ।
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला: संबंधित विषय (जीव विज्ञान/गणित) के साथ 12वीं उत्तीर्ण। पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में अनिवार्य है ।
विशेष नोट: आवेदक की कक्षा 6वीं से लेकर पूरी उच्च शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है, केवल हिंदी और संस्कृत के शिक्षकों को इसमें छूट दी गई है
उम्र सीमा (Age Limit)
आवेदकों के लिए आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी:
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
छूट: छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी (अधिकतम 40 वर्ष) । अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को शासन के नियमानुसार आयु में और अधिक छूट की पात्रता होगी
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
सत्यापन (Verification) के समय आपको निम्नलिखित ओरिजिनल दस्तावेज और उनकी प्रतियां साथ रखनी होंगी:
कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर की अंकसूचियां ।
व्यावसायिक योग्यता प्रमाण पत्र (बी.एड./डी.एड./बी.लिब. आदि) ।
TET उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र (शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों के लिए) ।
छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र ।
सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र ।
रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र ।
अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
फॉर्म भरने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, डाक द्वारा भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे ।
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले बेमेतरा जिले की आधिकारिक वेबसाइट bemetara.gov.in पर जाएं ।
लिंक खोजें: वहां उपलब्ध “स्वामी आत्मानंद स्कूल संविदा भर्ती” के ऑनलाइन आवेदन लिंक या सीधे गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/f9rWFxyPkC906vhg7 पर क्लिक करें ।
विवरण भरें: फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक अंक आदि ध्यानपूर्वक भरें ।
दस्तावेज अपलोड करें: जो भी दस्तावेज मांगे गए हैं, उन्हें स्कैन करके अपलोड करें। यदि कोई बिंदु आपके लिए लागू नहीं है, तो वहां ‘0’ या ‘NA’ लिखें ।
चेक करें और सबमिट करें: फॉर्म को एक बार अच्छे से दोबारा पढ़ लें क्योंकि सबमिट होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा ।
एक ही आवेदन करें: यदि आप एक से अधिक बार फॉर्म भरते हैं, तो आपके द्वारा भरा गया पहला आवेदन ही मान्य होगा ।







